
गठिया क्या है - कारण, लक्षण व उपचार
गठिया या अर्थराइटिस जोड़ों से संबंधित एक समस्या है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारी हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं। इसके चलते जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ने लगती है। जोड़ों में होने वाली इन समस्याओं को अर्थराइटिस (Arthritis) कहा जाता है। इस बीमारी के लक्षण धीरे-धीरे सामने आने लगते हैं।
जोड़ों में उपस्थित ऊतक जोड़ों की सही functioning में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब जोड़ों में किसी प्रकार का कोई Damage होता है तो ऐसे में जोड़ों में जलन होती है तथा ऊतकों को नुक़सान होता है। फलस्वरूप अर्थराइटिस की समस्या जन्म लेती है।हमारे शरीर की हड्डियों में उपस्थित जोड़(Joints) काफ़ी महत्वपूर्ण होते हैं।
आमतौर पर बुजर्गों में यह अधिक देखने को मिलता है, लेकिन आज के दौर में बदलती जीवनशैली की वजह से यह रोग युवाओं में भी देखा जा रहा है। पुरूषों की तुलना में महिलाओं के अंदर यह शिकायत ज़्यादा देखने को मिलती है, खासतौर से वे जिनका वज़न ज़्यादा हो। इसकी शुरूआत शरीर के किसी भी जोड़ से हो सकती है और समय के साथ-साथ यह शरीर के बाकी जोड़ों को भी प्रभावित कर सकता है।
गठिया रोग के कारण
Causes Of Arthritis
गठिया रोग का कोई एक मुख्य कारण नहीं है। बल्कि कई गतिविधियों से इसके उत्पन्न होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। जैसे कि-
1. हमारे शरीर में जोड़ों में एक नर्म और लचीला Tissue उपस्थित रहता है जिसे Cartilage कहा जाता है। जब हम चलते हैं तो जोड़ों पर दबाव पड़ता है। ऐसे में Cartilage, Pressure और Shock को Absorb कर हमारे जोड़ों की सुरक्षा करता है। जब व्यक्ति को गठिया रोग जैसी बीमारी होती है, तो ऐसे समय में Cartilage की मात्रा में कमी हो जाती है जिस वजह से एक हड्डी दूसरी हड्डी से रगड़ने लगती है और कुछ परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं।
2. यदि आपके परिवार में किसी व्यक्ति में गठिया रोग है, तो मुमकिन है कि यह बीमारी परिवार के अन्य व्यक्तियों में भी पाई जाए।
3. मोटापा भी गठिया रोग होने की संभावनाओं को बढ़ा सकता है। ऐसा इसलिए कि मोटापे की वजह से शरीर के जोड़ ज़्यादा वज़न नही सह पाते और जोड़ों में दर्द या सूजन की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है।
गठिया रोग के लक्षण
Symptoms Of Arthritis
- जोड़ों में अत्यधिक दर्द
- जोड़ों में अकड़न
- सूजन ( विशेषकर घुटने, कंधे, कूल्हे (Hips) और हाथ में दर्द )
- शरीर पर Red Rashes पड़ जाना
- जोड़ों के आस पास की त्वचा पर गाँठें बन जाना
- Normal Movement पर भी शरीर में असहनीय दर्द होना
- मांसपेशियों में दर्द रहना
गठिया का इलाज
Treatment Of Arthritis
1. Medicines :
शुरूआती दौर में डाॅक्टर आपको विभिन्न तरह की दवाईयां लेने की सलाह दे सकते हैं। यह दवाईयां गठिया के प्रकार पर निर्भर करती हैं।
a) Nonsteroidal Anti-Inflammatory Drugs (NSAIDs) : ये दवाएं जैसे Ibuprofen या Naproxen दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती हैं।
b) Biologic Agents : ये दवाएं, जैसे कि TNF Inhibitors (जैसे Etanercept, Adalimumab) और Interleukin-6 Inhibitors (जैसे Tocilizumab) का उपयोग कुछ प्रकार के सूजन वाले गठिया के लिए किया जाता है।
2. सर्जरी
अगर व्यक्ति पर अन्य उपचार अप्रभावी होते हैं, तो डाॅक्टर सर्जरी की सलाह देते हैं। गठिया रोग के लक्षण कभी बदतर भी हो जाते हैं और दर्द असहनीय हो जाता है। ऐसे में डॉक्टर द्वारा Replacement Surgery की सलाह दी जाती है। इस सर्जरी में जो जोड़ खराब हो जाता है, उसे हटाकर उसकी जगह एक Artificial जोड़ लगा दिया जाता है। इस प्रकार के इलाज में व्यक्ति को दर्द से आराम मिलता है साथ ही साथ चलने फिरने और उठने बैठने में भी आसानी हो जाती है। आमतौर पर यह सर्जरी घुटनों, कुल्हे (Hips) एवं कंधे के जोड़ों के लिए काम में आती है।
02 Comments